Breaking News

विसर्जन से पूर्व गणेश जी की निकाली शोभायात्रा

Spread the love

विसर्जन से पूर्व गणेश जी की निकाली शोभायात्रा

बिल्सी। आज रविवार को नगर में भगवान श्री गणेश की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। जिसका शुभारंभ भक्तों ने भगवान श्री गणेश जी की आरती कर किया। शोभायात्रा नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित पीपल बाबा मंदिर से शुरु की गई। जो नगर बदायूं बस स्टैंड, अंबियापुर के सम्राट अशोक चौक, मोहलल्ला संख्या आठ, थाना मो़ड़, जैन बाजार, कटरा बाजार, अटल चौक होते हुए सर्राफा बाजार पहुंची। यहां से आगे बढ़ते हुए बालाजी चौक, आर्य समाज मंदिर होते हुए नगर के कछला बस स्टैंड पहुंची। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान युवाओं ने डीजे पर जमकर डांस किया। बाद में प्रतिमा को विसर्जन करने के लिए भक्त कछला गंगा घाट को रवाना हो गए। शोभायात्रा में मेहुल वाष्र्णेय, पीयूष वाष्र्णेय, नितिन आनन्द, रजत शर्मा, अमन गुप्ता, हनी वाष्र्णेय, संजीव वाष्र्णेय, हर्ष, अर्चित आदि का विशेष सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!