Breaking News

दिनभर होती रही बरसात, जनजीवन रहा अस्त व्यस्त

Spread the love

दिनभर होती रही बरसात, जनजीवन रहा अस्त व्यस्त

बिल्सी। रविवार की सुबह से मौसम ने फिर से करवट ले ली है। पूरे दिन रुक-रुक कर बरसात होती रही, जिसके चलते नगर समेत क्षेत्र का जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। दोपहर को तेज बरसात होने के कारण नगर की कई गलियों में पानी सड़कों पर बहने लगा। कई दिनों से आसमान में काले बादल छाए हुए थे। सुबह से मौसम ने एक बार अपने तेवर आक्रामक कर दिए हैं। सुबह पांच बजे से ही बरसात का सिलसिला शुरू हो गया, जो पूरे दिन रुक-रुक कर चलता रहा। शाम पांच बजे तक तेज बरसात होती रही। जिसकी वजह से सड़कों पर जलभराव हो गया और नाले नालियां का पानी सड़कों पर बहने लगा। लगातार हो रही बरसात से जहां सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। इस बरसात से किसानों के चेहरे खुश नजर आ रहे है। बताते है कि मौसम विभाग ने भी आने वाले कई दिनों तक इसी तरह बरसात होने की संभावना जताई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!