Breaking News

बिल्सी की शिक्षण संस्थाओं में मनाया शिक्षक दिवस

Spread the love

बिल्सी की शिक्षण संस्थाओं में मनाया शिक्षक दिवस

बिल्सी। नगर के खैरी रोड स्थित शिशु शिक्षा सदन स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। यहां स्कूल के डायरेक्टर रजनीश शर्मा, शिवम शर्मा एवं प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा द्वारा एनए इंटर कालेज के सेवानिवृत्त शिक्षक भगवती प्रसाद गुप्ता, तेजपाल सिंह यादव एवं बेसिक से रिटायर हुए प्रेमनारायन शर्मा को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इधर, बाबा इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं साधना वार्ष्णेय ने डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डा.राधाकृष्णन के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्या रुपा माहेश्वरी एवं प्रशासक अमित माहेश्वरी एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …