Breaking News

भव्य गणेश शोभायात्रा दो दर्जन से अधिक स्वचलित झंकियों और बैंड बाजे के साथ निकाली गई।

Spread the love

बिसौली। नगर मे भव्य गणेश शोभायात्रा दो दर्जन से अधिक स्वचलित झंकियों और बैंड बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में दर्जन भर से अधिक काली के अखाड़े और हेरत अंगेज तलबारबाजी देख लोग आश्चर्य चकित रह गए। वही नंदी की सवारी पर भोले का गण नृत्य तथा गढ़वाली कलाकारों का डांडिया और गरवा नृत्य देख लोग मंत्र मुग्ध हो गए। शोभायात्रा का जगह जगह प्रभु भक्तो ने पुष्प वर्षा और अबीर गुलाल लगाकर भव्य स्वागत किया। नगर के मोहल्ला साहूकारा में लक्ष्मी नारायण बड़ा मंदिर पर विधि विधान से पूजा अर्चना कर माता काली के अखाड़े मे कोतवाल हरेन्द्र सिंह ने हाथ की हथेली पर गोला की भेंट देकर किया।उसके बाद बजरंग चौक पर पूर्व विधायक कुशाग्र सागर एवं जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय ने गणपति भगवान की पूजा अर्चना कर फीता काटकर शुभारम्भ किया। सभी ने भगवान स्वरूप झाँकियों की आरती कर पूजा अर्चना की। भाजपा नेता नितिन महाजन ने पूर्व विधायक, एवं अन्य अतिथियों क़ो गणेश प्रतिमा और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।नगर में एक किमी लम्बी शोभायात्रा देर रात बारह बजे सम्पन्न हुई। उधर नगर के बाबूराम मार्केट से आर्यन शिव भक्त युवा क्लब द्वारा आयोजित झंकियों का शुभारम्भ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्रा एवं पूर्व चेयरमैन सुषमा मौर्या ने भगवान गणपति की आरती पूजा अर्चना से किया। यहाँ प्रभाकर शर्मा लिट्टे, राजू कोहली, मनोज कबीरा, सौरभ भिल्ला, शानू कथूरिया, कुलदीप रस्तोगी आदि ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि क़ो अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।नंदी पर सवार भोले का नृत्य आकर्षण का केंद्र था। दर्जन भर काली अखाड़े, डेढ़ दर्जन गणपति झांकी, गढ़वाली महिलाओं का डांडिया और गरवा नृत्य ने अपनी छाप छोड़ी। एक किलोमीटर से अधिक लम्बी शोभायात्रा मे बैंडों की धुन पर प्रभु भजनो क़ो सुन गणपति भक्त युवा थिरकते रहे। इस मौके पर मनोज शर्मा, अनिल रस्तोगी, सभासद कृष्णा गुप्ता, श्री कृष्ण गुप्ता कन्हैय्या, फूल कुमार महाजन, सचिन विल्ला, विकांशु वार्ष्णेय, बब्बू गुप्ता, अनुपम गुप्ता, मनोज कबीरा, अंकुर वार्ष्णेय, नितिन गुप्ता, मराठा, तहसील वार एसोशियान के अध्यक्ष अनूप शर्मा एड, सचिन सक्सेना एड आदि का व्यवस्था मे विशेष योगदान रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली, 1 जून 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर …

error: Content is protected !!