Breaking News

डी पॉल स्कूल में शनिवार को साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया

Spread the love

बिसौली। डी पॉल स्कूल में शनिवार को साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला एवं विद्यालय के प्रबंधक फादर डा. मार्टिन वी.सी. द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। श्री शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा के प्रति उनका रुझान बढ़ाने के लिए उत्साहवर्धन किया उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को विद्यालय आने जाने में साइकिलों से सुविधा होगी तथा शिक्षा के प्रति उनमें उत्साह बढ़ेगा। विद्यालय के प्रबंधक मार्टिन वी.सी. ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सफलता के पथ पर अग्रसर होने के लिए मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर फादर अनीष, फादर अजिन, अभिषेक पाण्डेय आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Spread the loveमाय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की पहल बदायूं: …

error: Content is protected !!