Breaking News

*थाना उघैती पुलिस द्वारा हत्या करने वाले 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।*

Spread the love

*थाना उघैती पुलिस द्वारा हत्या करने वाले 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।*

डा0 बृजेश कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत डा0 हृदेश कुमार कठेरिया अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण मे एवं श्री संजीव कुमार क्षेत्राधिकारी बिल्सी के नेतृत्व में थाना उघैती पुलिस द्वारा आज दिनांक 06.09.2025 को 03 अभियुक्तगण 1. रोविन पुत्र जयदयाल उम्र 23 वर्ष 2. निखिल पुत्र सुखपाल उम्र 22 वर्ष 3. आर्येन्द्र पुत्र ओमवीर उम्र 27 वर्ष नि0गण ग्राम रघुनाथपुर पिपरी थाना उघैती बदायूँ सम्बन्धित मु0अ0सं0 162/2025 धारा 103(1)/191(2)/191(3)/190/3(5)/352/351(3) बीएनएस को बिसौली – सहसवान रोड पर स्वरुपपुर गाँव से पहले नरैनी के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण की निशांदेही पर मारपीट में प्रयुक्त किये गये लाठी – डन्डो को बरामद कर अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

*घटना-* ग्राम रधुनाथपुर पिपरी मे सुरेश उर्फ ननकू पुत्र नारायण की हत्या के सम्बन्ध मे।

*घटना का संक्षिप्त विवरण -* दिनाँक 02.09.2025 को अभियुक्तगण द्वारा वादी के भाई सुरेश उर्फ ननकू के साथ एक राय होकर लाठी डण्डो से लैस होकर जान से मारने की नियत से मारपीट करते हुये जान से मारने की धमकी देना व गाली गलौज करना तथा मारपीट से वादी के भाई सुरेश उर्फ ननकू की मेडीकल अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो जाना।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण -*
1. रोविन पुत्र जयदयाल उम्र 23 वर्ष
2. निखिल पुत्र सुखपाल उम्र 22 वर्ष
3. आर्येन्द्र पुत्र ओमवीर उम्र 27 वर्ष निवासीगण ग्राम रघुनाथपुर थाना उघैती बदायूँ।

*गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक/समय -*
बिसौली – सहसवान रोड पर स्वरुपपुर गाँव से पहले नरैनी की तरफ, दिनांक 05.09.25 समय 22.30 बजे

*बरामदगी का विवरण -*
घटना में प्रयुक्त लाठी – डन्डे

*अपराध करने का तरीका-*
एक राय होकर लाठी डन्डो से मारपीट कर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देना।

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 162/2025 धारा 103(1)/191(2)/191(3)/190/3(5)/352/351(3) बीएनएस

*


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल असरासी। कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का …

error: Content is protected !!