Breaking News

फ्यूचर लीडर्स स्कूल के बच्चों ने 3 डी प्लेनेटेरियम शो में की आकाशगंगा की सैर

Spread the love

*फ्यूचर लीडर्स स्कूल के बच्चों ने 3 डी प्लेनेटेरियम शो में की आकाशगंगा की सैर*

जनपद में पहली बार बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में शुक्रवार को विद्यालय में के विद्यार्थियों के लिए प्लैनेटेरियम शो का आयोजन किया गया। इस शो में बच्चों को आकाश, ग्रह-नक्षत्रों, तारामंडल और अंतरिक्ष से जुड़ी अद्भुत जानकारियाँ दिखाई गईं। विद्यार्थियों ने विशेष गुंबदनुमा थिएटर में बैठकर 3D प्रोजेक्शन के माध्यम से अंतरिक्ष का रोमांचक अनुभव किया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को खगोल विज्ञान के प्रति जागरूक करना और उनकी जिज्ञासा को बढ़ाना था। बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और ग्रहों की गति, चंद्रमा के विभिन्न रूपों तथा ब्रह्मांड के रहस्यों के बारे में नई-नई बातें सीखीं। विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के ज्ञान को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में प्रेरित भी करते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में विज्ञान एवं खगोल विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ी। विद्यालय के एमडी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की जिज्ञासा को बढ़ावा देते हैं और उन्हें नई दिशा में सोचने के लिए प्रेरित करते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने कहा कि  छात्रों को अंतरिक्ष यात्रा जैसा अनुभव महसूस हुआ , जिससे उन्होंने ब्रह्मांड के विषय में गहराई से समझा। इस अवसर पर जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री प्राइमरी कॉर्डिनेटर राखी गुप्ता, मुनीश शर्मा, आकांक्षा गौतम, प्रशांत सिंह,  विशेष चौहान,  दीक्षा वार्ष्णेय, साक्षी गुप्ता, रागिनी मिश्रा,  ट्विंकल जैन, ऐश्वर्या माहेश्वरी, प्रीति श्रीवास्तव, प्रज्ञा वार्ष्णेय  विश्वदीपक शर्मा (पी.टी.आई.) अंजली सिंह, साक्षी सिंह, शिवानी सिंह, नाहिद सैफी, शिफा सैफी, श्रुति कीर्ति, वंशिका माहेश्वरी, अफ़्शीन सिद्दीकी,   रंजना राठौर,  दीक्षा राठौर, काजल राठौर, प्रिया सैनी, रश्मि शर्मा, निकिता गुप्ता, अर्शी सैफी, विदित राघव,  तनुष्का माहेश्वरी शालिनी शर्मा प्रिंस परमार, सिदरा खान,  तैबा  फात्मा, अनामिका सिंह विजय कुमार सक्सेना, शिवओम शर्मा,आलिया तारिक और हर्षित  शर्मा उपस्थित रहें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 43 पुलिसकर्मियों के तबादले

Spread the love बदायूं। जनहित में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से …

error: Content is protected !!