Breaking News

समाजवादी पार्टी की ओर से शुक्रवार को पीडीए पंचायत का आयोजन

Spread the love

बिसौली। समाजवादी पार्टी की ओर से शुक्रवार को पीडीए पंचायत का आयोजन मुंडिया घुरे की में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद आदित्य यादव ने कहा कि भाजपा के झूठ की सीमा नहीं है। भाजपा लोगों के अधिकार छीन रही है। सपा सरकार में सभी की भागीदारी रहेगी। सभी को न्याय और सम्मान मिलेगा। प्रदेश में अवरुद्ध हुए विकास के कार्य फिर से शुरू किए जाएंगे। सांसद आदित्य यादव ने मुड़िया धुरे की में पीडीए की पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा बांटने और काटने का काम बंद कर दे, वरना जनता सड़क पर आ गई तो मुकाबला नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा देश की जनता ने बड़ी उम्मीद से वोट देकर शासक बनाया और शासक बनने के बाद इन्होंने जो वायदे किए वह पूरे नहीं किए। श्री आदित्य यादव ने आह्वान किया कि पीडीए के लोग इकट्ठा हो जाओ, बाबा साहेब का संविधान खतरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों को संविधान द्वारा मिले अधिकारों को भाजपा सरकार खत्म करना चाहती है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न काफी बढ़ गया है। अंत में विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महिला कल्याण विभाग बदायूँ द्वारा जनपद 1684 बालक/बालिका को चाइल्ड लाइन ने दी

Spread the love*महिला कल्याण विभाग बदायूँ द्वारा जनपद 1684 बालक/बालिका को चाइल्ड लाइन ने दी …

error: Content is protected !!