Breaking News

महिलाओं के लिए विज्ञान-तकनीक के नए द्वार, STEM विषय पर छात्राओं संग जागरूकता कार्यक्रम

Spread the love

सवाददाता….. काजल मिश्रा

महिलाओं के लिए विज्ञान-तकनीक के नए द्वार, STEM विषय पर छात्राओं संग जागरूकता कार्यक्रम

महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जिलाधिकारी शाहजहांपुर के आदेश पर और जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में “संकल्प हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन योजना” के अंतर्गत सितंबर माह में चल रहे दस दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम (2 सितम्बर से 12 सितम्बर 2025) की अंतिम कड़ी शुक्रवार को आयोजित हुई।

यह कार्यक्रम गर्ल्स/वीमेन एक्सेलिंग इन STEM फील्ड विषय पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रोजा में संपन्न हुआ, जिसमें छात्राओं को विज्ञान, शोध और प्रयोगशालाओं की ओर प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अमृता दीक्षित ने बताया कि STEM शिक्षा (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) न सिर्फ महिलाओं को नवाचार की राह पर आगे बढ़ाती है बल्कि लैंगिक समानता को भी मजबूती देती है। यह संदेश देती है कि महिलाएं व बालिकाएं हर क्षेत्र में सार्थक योगदान कर सकती हैं।

साथ ही छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जैसी विभिन्न योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी गई।

केंद्र प्रबंधक नमिता यादव ने सखी वन स्टॉप सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया। इसके अलावा मिशन शक्ति के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए हेल्पलाइन नंबर – 1098 (बाल सहायता), 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (पुलिस), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) और 102 (एंबुलेंस सेवा) की जानकारी छात्राओं को दी गई।

कार्यक्रम में संस्थान की इंस्ट्रक्टर टीम के साथ केंद्र प्रबंधक नमिता यादव, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अमृता दीक्षित, कृष्ण मुरारी, चन्द्ररानी राय, कृष्ण कुमार, जीतू, वीरेंद्र कुमार, शरद वीर सिंह, प्रीति मौर्या, करुणा सिंह, ऋषि पाल आदि स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महिला दिवस पर 24 महिलाओं-बालिकाओं का सम्मान, योजनाओं की दी जानकारी

Spread the love बदायूं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन बदायूं के तत्वावधान …

error: Content is protected !!