Breaking News

हाइवे पर अज्ञात वाहन और बाइक की भिंड़त, तीन घायल

Spread the love

हाइवे पर अज्ञात वाहन और बाइक की भिंड़त, तीन घायल

बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाइवे पर स्थित स्वराज्य ट्रैक्टर एजेंसी के निकट बृहस्पतिवार की शाम एक बाइक और विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन की आमने-सामने से भिडंत हो गई। जिसमें बाइक सवार तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रैफर किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव गढौली निवासी राजेश कुमार और गांव के ही विमल कुमार, विनीत कुमार अपनी बाइक से गांव से किसी कार्य से बिल्सी नगर को आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हाइवे पर स्थित ट्रैक्टर एजेंसी के निकट पंहुची तो सामने से आ रहे तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन से उनकी बाइक भिड़ गई। जिससे बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पंहुची पुलिस ने तीनों घायलों को पहले नगर के सीएचसी भेजा। जहां उनका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

25 हजार का इनामी शातिर अपराधी विष्णु गिरफ्तार, तमंचा-बाइक बरामद

Spread the loveबदायूं। फैजगंज बेहटा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …