Breaking News

साइबर सुरक्षा को लेकर छात्रों ने पेश किया नुक्कड़ नाटक

Spread the love

साइबर सुरक्षा को लेकर छात्रों ने पेश किया नुक्कड़ नाटक

बिल्सी। बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को विद्यार्थियों के बीच साइबर सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक में विद्यार्थियों ने इंटरनेट और सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग से जुड़े खतरों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। इसमें फिशिंग, पासवर्ड सुरक्षा, फेक प्रोफाइल, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन फ्रॉड जैसी समस्याओं को नाटकीय रूप में दिखाया गया। छात्रों ने यह संदेश दिया कि यदि हम सावधानी और सतर्कता बरतें तो साइबर अपराधों से स्वयं को सुरक्षित रखा जा सकता है। डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि किस प्रकार छोटी-सी लापरवाही बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। साथ ही समझाया कि संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, मजबूत पासवर्ड बनाएं, व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत संबंधित प्राधिकरण को सूचित करें। इस मौके पर प्रधानाचार्या रुपा माहेश्वरी, प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!