Breaking News

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण , शिक्षकों के प्रशिक्षण में कई शिक्षक व शिक्षिकाओं नदारद

Spread the love

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण , शिक्षकों के प्रशिक्षण में कई शिक्षक व शिक्षिकाओं नदारद
आसफपुर ( बदायूं ) – शासनादेश के मुआबिक स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र पर चलाए जा रहे एफ एन एल शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया ।
बताया जा रहा है कि शनिवार को सुबह करीब 10 बजे शिक्षा विभाग के आला अधिकारी अचानक आसफपुर स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आ धमके तो प्रशिक्षण कार्यक्रम में गिने चुने ही शिक्षक उपस्थित मिले , अधिकांश शिक्षक शिक्षिकाएं इस कार्यक्रम से नदारद पाए गए ।
इस दौरान कर्मठी आला अधिकारी ने कई शिक्षकों पर बड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी दी ।
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग लेने आई विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के गांव सहावर में सेवारत प्रधानाध्यापिका गुड्डी देवी प्रशिक्षण के दौरान अपनी कार में बैठकर सड़कों पर सैर कर रही थी ।
शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे संसाधन केंद्र पर ताला लटका रहा जबकि पड़ोस के गांव मानपुर विद्यालय के एक शिक्षक मनवीर सिंह ही आए थे ।
इस मामले की जानकारी जब संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम सुख गंगवार से फोन पर लेना चाही तो फोन बंद था ।
यहां गौरतलब है कि जहां एक ओर उत्तर प्रदेश सरकार गरीब बच्चों की शिक्षा का स्तर ऊपर उठाने को कृत संकल्पित है वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार अधिकारी शिक्षा को हवा में उड़ा रहे हैं ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में बतौर एक्सपर्ट संयुक्त आयुक्त, उद्योग ने दिए इन्नोवेटिव आइडियाज़ संग स्टार्टअप प्रपोजल्स के गुर

Spread the loveमुरादाबाद। एमएसएमई हैकथॉन आइडिया 6.0 के तहत संयुक्त आयुक्त, उद्योग, आगरा अनुज कुमार …

error: Content is protected !!