Breaking News

अनाथ बच्चों के घर पर जबरन कब्जे का प्रयास पीड़िता ने सीएम से शिकायत की

Spread the love

-अनाथ बच्चों के घर पर जबरन कब्जे का प्रयास पीड़िता ने सीएम से शिकायत की
उसहैत: कस्बा उसहैत की एक महिला आमीर जहां ने सीएम को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसने अपनी पुत्री हिना का विवाह कस्बा उसहैत निवासी इदरीस खां के साथ किया था। हिना की इदरीस से दो पुत्रियां लबीबा (15) , व मिनाल (11) हैं । इदरीस खां का लगभग तीन साल पहले देहांत हो चुका है , आमीर जहां ने अपनी पुत्री हिना के भविष्य को देखते हुए हिना का कस्बा उसहैत निवासी फहमीद खां के साथ आठ सितंबर 2025को निकाह करा दिया। महिला ने बताया कि म्रतक दामाद इदरीस खां का बड़ा भाई गुल मुहम्मद इसकी पत्नी रिजवाना मां मुनीशा साला आरिफ खान,भूरे इस निकाह से नाखुश थे और इसी कारण आठ सितंबर को ही इदरीस की बच्चियों से उनका घर खाली कराने आ धमके । महिला का कहना है कि इन लोगों के साथ कुछ गुंडे लाठी डंडों से लैस होकर आए थे जिन्होंने बच्चियों को घर खाली करने को डराया धमकाया और घर खाली न करने पर घर में आग लगाने की धमकी दी। महिला ने कहा कि उसकी दोनों दियोहती बदायूं के मदर एथीना स्कूल में पढ़ने जाती हैं तो बच्चियों का ताऊ गुल मुहम्मद उनका पीछा करता है और घर खाली न करने पर अपरहण की धमकी देता है । इससे दोनों बच्चे डरे हुए हैं । महिला ने गुल मुहम्मद और उसके घर वालों से अपनी पुत्री हिना, लबीबा,मिनाल व हिना के दूसरे पति फहमीद खां की जान को खतरा बताया है और महिला ने सीएम को दी गई लिखित शिकायत में बच्चों को न्याय नहीं मिलने पर एसएसपी कार्यालय पर दोनों बच्चों, अपनी पुत्री हिना के साथ आत्मदाह का रास्ता अपनाने की बात कही है। महिला ने शिकायती पत्र में कहा कि बच्चों के चाचा ताऊ दबंग किस्म के लोग हैं और संपत्ति हड़पने के लिए किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं । महिला ने घर में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग सीएम से की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कुलाधिपति बोले, रंगोत्सव आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई आशाओं का करे संचार

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने कहा, प्रेम, …

error: Content is protected !!