Breaking News

डॉ विनेश कुमार जिला क्षय रोग अधिकारी कि अध्यक्षता में दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

Spread the love

मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदायूं के एन एच एम सभागार मे 12 एवं 13 सितम्बर 2025 को टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेज सक्षम प्रवाह के सहयोग से कॉउंसलिंग एवं सॉफ्ट स्किल्स डेवलपमेंट विषय पर डॉ विनेश कुमार जिला क्षय रोग अधिकारी कि अध्यक्षता में दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया l प्रतिभागियों को टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंस मुंबई से आये कैपेसिटी बिल्डिंग कोऑर्डिनेटर यशपाल राजपूत एवं इम्तियाज़ अली द्वारा प्रशिक्षण दिया गया जिसमें क्षय रोगियों से संवाद,परामर्श देने की तकनीक एवं व्यवहारिक कौशल विकसित करने पर विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया गया l टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेज से आये कोऑर्डिनेटर द्वारा ग्रुप रोल प्ले, विभिन्न सामाजिक उदाहरण, एवं विभिन्न तरह की क्रियाओं को कराकर प्रशिकणार्थियों को अच्छे से प्रशिक्षित किया गया l जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ विनेश कुमार ने कहा कि कॉउंसलिंग एवं सॉफ्ट स्किल्स में दक्षता से स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों से बेहतर संवाद स्थापित करने में मदद मिलेगी जिस से क्षय रोग नियंत्रण एवं उन्मूलन के लक्ष्य को और मजबूती मिलेगी l प्रशिक्षण में जनपद बदायूं के सभी एस टी एस, एस टी एल एस, टी बी एच वी एवं जिला स्तरीय सभी कोऑर्डिनेटर ने प्रतिभाग किया l प्रशिक्षण का संचालन बृजेश राठौर द्वारा किया गया l
जिला क्षय रोग अधिकारी बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं विधानसभा क्षेत्र की 10 ग्रामीण सड़कों की मरम्मत को 1.96 करोड़ रुपये स्वीकृत

Spread the loveपीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड-दो के तहत होंगे कार्य, ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी …