Breaking News

बिल्सी में द जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला बैठक: जिलाध्यक्ष ललित मोहन ने संगठन को मजबूती से उठाने की उठाई आवाज

Spread the love

बिल्सी में द जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला बैठक: जिलाध्यक्ष ललित मोहन ने संगठन को मजबूती से उठाने की उठाई आवाज

बिल्सी(बदायूँ) । राष्ट्रीय पत्रकार संगठन “द जर्नलिस्ट एसोसिएशन” की जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक आज बिल्सी तहसील रोड स्थित नारायण ग्रीन हाउस में संपन्न हुई। अपराह्न 11 बजे शुरू हुई इस बैठक का केंद्रबिंदु रहा – संगठन की मजबूती, और पत्रकारों के हित और भविष्य की रणनीति।

जिला अध्यक्ष बने ललित मोहन वार्ष्णेय को दी गई वधाई,
बैठक में सबसे पहले वरिष्ठ पत्रकार एवं स्वदेश केसरी न्यूज़ के तहसील प्रभारी ललित मोहन वार्ष्णेय को जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उपस्थित पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश डी. यादव का आभार जताते हुए कहा –
“मैं पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत रहूंगा। संगठन की मंशा स्पष्ट है – पत्रकारों की आवाज़ को मजबूती से उठाना और हर स्तर पर उन्हें न्याय दिलाना।”

पत्रकार हितों की प्राथमिकता
श्री वार्ष्णेय ने संगठन की दिशा स्पष्ट करते हुए कहा कि द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं को राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर उठाकर उनका समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए निर्णय लिया इसके लिए जनपद की हर तहसील और कस्बा और ग्रामीण स्तर पर अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाकर कमेटियों का गठन किया जाएगा।
इससे संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूती मिलेगी और हर पत्रकार को अपनी समस्याएं रखने का प्लेटफॉर्म मिलेगा।

राष्ट्रीय मांगपत्र हुआ पेश
जिला अध्यक्ष ने बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश डी. यादव द्वारा जारी राष्ट्रीय मांगपत्र पढ़कर सुनाया, जिसमें पत्रकारों के अधिकार और सुरक्षा को लेकर 10 प्रमुख मांगें शामिल हैं:

पत्रकार सुरक्षा कानून (Journalist Protection Act)
पत्रकार पहचान पत्र की सरकारी मान्यता
पत्रकार कल्याण कोष
स्वतंत्र व डिजिटल पत्रकारों को समान अधिकार
पत्रकार पेंशन योजना
निजी मीडिया संस्थानों में श्रम अधिकार
पत्रकार आवास योजना
फर्जी मुकदमों से संरक्षण
न्यूनतम शिक्षा व ट्रेनिंग नीति
हर जिले में मीडिया सेंटर की स्थापना
इस मांगपत्र को सुनकर उपस्थित पत्रकारों ने संगठन की लड़ाई को सही दिशा देने का संकल्प लिया।

संगठन को मिलेगी नई गति
बैठक में जिला सचिव प्रशांत जैन ने कहा कि “बहुत जल्द नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जिससे संगठन को और अधिक गति मिलेगी।”

इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव डॉ. नीरज अग्निहोत्री, तहसील स्तरीय पत्रकार अतुल वार्ष्णेय, सूरज सागर, डॉ. श्रीकृष्ण गुप्ता, देव ठाकुर, सौरभ सिंह, रमेश चंद्र शर्मा समेत अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

बिल्सी से हुई यह शुरुआत जिले में पत्रकारों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई को नई दिशा देने वाली साबित हो सकती है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Spread the loveसास और बच्ची गंभीर घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा संवाददाता : …

error: Content is protected !!