Breaking News

गुधनी स्थित बालाजी बल्देवधाम में मंगलवार को प्रातः 7 बजे से भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम हुआ

Spread the love

बिसौली। गुधनी स्थित बालाजी बल्देवधाम में मंगलवार को प्रातः 7 बजे से भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम हुआ। श्री हनुमानजी महाराज का भव्य चोला और दिव्य श्रृंगार पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न किया गया। मंदिर प्रांगण में आयोजित सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से सम्पूर्ण वातावरण जयकारों और भक्ति-रस से गूंज उठा। भक्तजन सुबह तड़के ही पावन दर्शन के लिए धाम पहुँचे और महाराज के चरणों में अपनी गहन श्रद्धा अर्पित की। धाम प्रबंध समिति ने सभी श्रद्धालुओं का आभार जताते हुए कहा हनुमानजी की यह दिव्य आराधना हर भक्त को शांति, शक्ति और मंगल का आशीर्वाद प्रदान करती है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, सिपाही भी घायल

Spread the loveसंवाददाता बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के दर्ज …

error: Content is protected !!