Breaking News

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारीयों ने बिजली बिल की समस्या का समाधान करने को दिया ज्ञापन।

Spread the love

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारीयों ने बिजली बिल की समस्या का समाधान करने को दिया ज्ञापन।

मीरगंज _ आज शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारीयों ने मीरगंज बिजली पावर हाउस पहुंचकर किसानों गलत बिल बनाकर भेजने एवं बिजली बिल का समाधान एवं संशोधन न करने पर नाराजगी व्यक्ति की। मंडल उपाध्यक्ष इमरान अली खान ने बताया कि मीरगंज बिजली विभाग की तरफ से किसानों के गलत बिल बनाकर भेज दिए गए। जब किसान बिजली बिल को ठीक करने एवं संशोधन करने के लिए जाते हैं वहां बैठे बिजली विभाग के कर्मचारी कोई बात सुनने को तैयार नहीं और किसानों को कोई ना कोई बहाना बनाकर उन्हें वापस कर देते हैं। जिसमें किसानों का बिल जमा नहीं हो पा रहा है। जिससे किसानों को बहुत परेशानी हो रही है। नीचे से लेकर ऊपर तक भ्रष्ट अधिकारी बैठे हुए हैं, मंडल उपाध्यक्ष इमरान अली खान ने बताया कि हमने बिजली विभाग के एसडीओ से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन देकर नरखेड़ गोटिया निवासी रब्बानी पुत्र छिददन एवं अन्य किसानों का बिजली बिल ठीक कर बिल जमा करने की बात कही है। एसडीओ ने किसानों बिजली बिल ठीक करने का आश्वासन दिया। बरेली मंडल अध्यक्ष चौधरी अरुण सिंह राठी ने बताया कि अगर बिजली विभाग के कर्मचारीयों एवं अधिकारियों ने किसानों के बिजली बिल अगर 2 दिन में ठीक नहीं किये तो 2 दिन बाद बिजली घर पर एक बड़ा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। और भ्रष्ट अधिकारियों के दिमाग सही करने का काम किया जाएगा।ज्ञापन देने वालों में मंडल अध्यक्ष चौधरी अरुण सिंह राठी, मंडल उपाध्यक्ष इमरान अली खान, युवा मंडल उपाध्यक्ष रेहान, मीरगंज तहसील अध्यक्ष ठाकुर राजन सिंह, जिला उपाध्यक्ष फाजिल खान, रियाज खान, आमिर खान आदि लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में इग्नू में प्रवेश और री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी

Spread the loveबदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र 47043 …

error: Content is protected !!