Breaking News

वार्षिक रामलीला महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार शाम बड़े धूमधाम के साथ किया गया

Spread the love

सहसवान: नगर में होने वाले वार्षिक रामलीला महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार शाम बड़े धूमधाम के साथ किया गया। प्रथम दिन शिव विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वरिष्ठ संस्थापक सदस्य रविन्द्र कुमार जौहरी ने फीता काटकर महोत्सव का शुभारंभ किया। फीता कटते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इससे पूर्व रामलीला कमेटी अध्यक्ष गौतम असावा ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था को बल देता है बल्कि नगर की सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखने का माध्यम भी है। शुभारंभ के साथ ही दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। विशिष्ट अतिथि डॉ आदित्य गुप्ता ने कहा कि सहसवान की रामलीला सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि नगर की पहचान और गौरव का प्रतीक है। महोत्सव के शुभारंभ के मौके पर संजीव अग्रवाल, आलोक माहेश्वरी, प्रधानाचार्य सुजीत कुमार सिंह, नसीम अहमद खान, आदर्श सक्सेना, अतुल सक्सेना, भवेश चांडक, सुरजीत कौशिक, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष रविन्द्र नारायण सक्सेना, नीरज सक्सेना पियूष माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ट्रैक्टर उतारते समय हादसा, युवक की दबकर मौत

Spread the loveसहसवान में ट्रक से नया ट्रैक्टर उतारते वक्त पलटा, अस्पताल में डॉक्टरों ने …

error: Content is protected !!