Breaking News

मुख्यमंत्री योगी ने किया मिशन शक्ति फेस-5 का शुभारंभ,थाना फैजगंज बेहटा पुलिस बल ने सुना लाइव संबोधन

Spread the love

मुख्यमंत्री योगी ने किया मिशन शक्ति फेस-5 का शुभारंभ,थाना फैजगंज बेहटा पुलिस बल ने सुना लाइव संबोधन

आसफपुर:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मिशन शक्ति फेस-5 का आगाज किया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए संदेश को जनपद के विभिन्न थानों पर पुलिस बल ने एक साथ सुना। थाना फैजगंज बेहटा परिसर में पुलिसकर्मियों का जमावड़ा हुआ और सभी ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने भी मिशन शक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह अभियान महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस अवसर पर थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह के नेतृत्व में समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!