Breaking News

मेगा कैंप में सात लाख 35 हजार वसूले, 77 के कनेक्शन काटे

Spread the love

मेगा कैंप में सात लाख 35 हजार वसूले, 77 के कनेक्शन काटे

बिल्सी। मुख्य अभियंता बरेली क्षेत्र के निर्देश पर शुक्रवार उपखण्ड कार्यालय पर विद्युत बिल सुधार मेगा कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और राजस्व वसूली में पारदर्शिता लाना था। शिविर में कुल 34 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें बिल संबंधी 19 शिकायतें आईं, जिनमें से 18 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। मीटर खराबी से जुड़ी आठ शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें छह का निस्तारण तुरंत किया गया। इसके अतिरिक्त एक मीटर नंबर अपडेट, एक लोड बढ़ाने और एक मोबाइल नंबर अपडेट करने की शिकायत का भी मौके पर निपटारा किया गया। वहीं चेक मीटर से संबंधित एक शिकायत को अग्रिम कार्यवाही हेतु सहायक अभियंता मीटर बिल्सी को भेजा गया, जिसका निराकरण एक सप्ताह के अंदर सुनिश्चित किया जाएगा। शिविर में 144 उपभोक्ताओं से करीब सात लाख 35 हजार रुपये की वसूली भी की गई। इसके अलावा 77 उपभोक्ताओं के बकाए पर कनेक्शन काटे गए। इस मौके पर अधिशाषी अभियंता मदनपाल सिंह, एसडीओ जयप्रकाश राजपूत, अवर अभियंता गजेंद्र पाल सिंह, बिलिंग लिपिक अभिषेक, मनोज कुमार, कुंवरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डाइट ऑडिटोरियम में भव्य बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न, 2027 में फिर सरकार बनाने का आह्वान

Spread the loveis बदायूं। स्थानीय डाइट ऑडिटोरियम में बदायूं विधानसभा का भव्य बूथ अध्यक्ष सम्मेलन …

error: Content is protected !!