Breaking News

आपदा अनुकूलन विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

Spread the love

आपदा अनुकूलन विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ , प्रतिभागियों ने अपने अपने अनुभव साझा किए
आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव व प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार के निर्देशन चलाया जा रहा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम्य पंचायत विकास योजना में आपदा जोखिम , न्यूनीकरण एवं जलवायु जनित आपदाओं के अनुकूलन का समावेशीकरण विषयक तीन दिवसीय जनपद स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार , विनय कुमार सिंह , रूपेंद्र कुमार पटेल ने सभी प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत योजना में आपदा जोखिम ,न्यूनीकरण एवं जलवायु परिवर्तन आपदाओं का समावेशीकरण से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाई ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना विभाग , राजस्व विभाग , पंचायती राज विभाग , शिक्षा विभाग ,ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रतिभाग लिया जिसमें जनपद बदायूं क्षेत्र के 34 व संभल क्षेत्र से 23 प्रतिभागी शामिल रहे।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार व प्रशिक्षक विनय कुमार सिंह व रूपेंद्र कुमार पटेल ने सभी प्रतिभागियों को एक एक बैग , प्रशिक्षण विषयक साहित्य सहित प्रमाण – पत्र भेंट कर उनके उज्वल भविष्य की कामना की और आशीष वचन देकर विदा किया
इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार , कुशल प्रशिक्षक विनय कुमार सिंह सहित संस्थान के परिवार की कार्यशैली को सराहा ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर राजस्व विभाग से लेखपाल राहुल सिंह , बाल विभाग परियोजना विभाग से मुख्य सेविका विमला देवी , मिथिलेश , कन्यावती , शोभा शर्मा , सरिता यादव , शिक्षा विभाग से मनोज कुमार गंगवार , शिव कुमार , अमित कुमार शंखधार , रत्नेश यादव , कनिष्का कौर , प्रभात कुमार , पंकज कुमार , कमल कुमार , जितेंद्र कुमार , गुड़िया गौतम , शारदा कुमारी , विमला शर्मा , विपिन कुमार , ममता गौतम आदि प्रतिभागी मौजूद रहे ।
इस कार्यक्रम में संस्थान के प्रेम सागर यादव , आकाश कुमार , अमित कुमार , बीरेंद्र कुमार कश्यप , राम गोपाल कश्यप आदि का सहयोग अपेक्षित रहा । यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 सितंबर से 20 सितंबर 2025 तक अनवरत रूप से चलाया गया ।
यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!