Breaking News

रेलवे लाइन के किनारे अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Spread the love

रेलवे लाइन के किनारे अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी , ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची
आसफपुर – ( बदायूं ) – अलीगढ़ से बरेली रेल मार्ग पर आसफपुर रेलवे स्टेशन की पश्चिमी दिशा में चंद कदमों की दूरी पर एक शव मिलने पर आसफपुर क्षेत्र में सनसनी फैल गई । इस दौरान आसफपुर क्षेत्र के आस पास इलाके के लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई ।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी , उपनिरीक्षक चंद्र शेखर सिंह , कांस्टेबल प्यारे खां , अंशुल कुमार ने मौके पर घटना स्थल का जायजा लिया ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक अज्ञात व्यक्ति की उम्र करीब 55 वर्ष बताई जा रही है ।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है व रेलवे पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवाया है ।
यह घटना शनिवार की बताई जा रही है ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …