Breaking News

बैंकॉक में गूंजेगी बदायूं की आवाज

Spread the love

बैंकॉक में गूंजेगी बदायूं की आवाज

नवरात्रि का पावन पर्व भारत वर्ष में ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व में रह रहे भारतीय बड़े ही धूम धाम से मनाते है।इस बार श्री स्वामी नारायण विष्णु मंदिर बैंकॉक में होने वाले शारदीय नवरात्रि महोत्सव में बदायूं के प्रतोष शर्मा “फकीरा” भी पूरे 9 दिन भजनों की प्रस्तुति देंगे । इससे पहले वे दुबई,श्रीलंका,आदि देशों में भजनों की प्रस्तुति देकर बदायूं का नाम रौशन कर चुके है,आपको उड़ीसा सरकार की ओर से एकाम्र श्री अवार्ड तत्कालीन मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी द्वारा दिया गया। बदायूं क्लब के द्वारा आपको बदायूं युवा संगीत रत्न से सम्मानित किया गया।आपने भक्ति जगत में श्री नरेंद्र चंचल ,नन्दू भैया, लखबीर सिंह लक्खा,अनुराधा पौडवाल,उषा उत्थप जी सहित देश के बहुत से सुप्रसिद्व गायकों के साथ भारत वर्ष में प्रस्तुति दी है। आपकी भजन प्रस्तुति को आस्था भक्ति, संस्कार,दिव्य, कात्यायनी,एवं विभिन्न यूट्यूब चैनलों के माध्यम से लाइव देखा जा सकता है।
आपने भजन गायन की शिक्षा श्री पप्पू लहरी मुरादाबादी और आध्यात्मिक ज्ञान शिक्षा निकुंज वासी विरक्त संत बाबा रसिका पागल जू महाराज श्रीधाम वृन्दावन से प्राप्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आने वाले साल 2026 – 27 में इटली,मेलबर्न और दुबई में जाकर अपने भक्ति गायन से अपने जन्मस्थान बदायूं का नाम रौशन करेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!