Breaking News

एस.डी.बी. पब्लिक स्कूल में सी.बी.एस.ई. की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन

Spread the love

बिसौली। एस.डी.बी. पब्लिक स्कूल में सी.बी.एस.ई. की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बदायूँ, चन्दौसी, उझानी, बिसौली, इस्लामनगर आदि स्थानों से लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें ब्लूमिंग डेल स्कूल, पिन्नेकल स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, बी.आर.बी. स्कूल, ए.पी.एस. स्कूल, गंगाशील स्कूल, ब्लूमिंग फ्लावर स्कूल, ग्लोबल हेरिटेज स्कूल, आर.के. स्कूल सहित अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। कार्यशाला में रामपुर से आमंत्रित संसाधन व्यक्ति डॉ. मिली टंडन तथा डॉ. ऋतुपर्णा सेन गुप्ता ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नई नीति में शिक्षा का प्रारूप 5+3+3+4 संरचना पर आधारित है। विद्यार्थियों में क्रिटिकल थिंकिंग और प्रायोगिक ज्ञान पर विशेष जोर दिया गया है। क्षेत्रीय भाषाओं में शिक्षा को प्रोत्साहित किया जाएगा।व्यावसायिक शिक्षा ( वोकेशनल एजुकेशन ) को स्कूली स्तर से ही जोड़ा गया है। मूल्य आधारित शिक्षा तथा कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। सी.बी.एस.ई. की सिटी कोऑर्डिनेटर एवं मदर एथिना स्कूल की प्राचार्या पवित्रा यादव ने भी कार्यशाला में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों का स्वागत विद्यालय की उप-प्राचार्या शारदा बावेजा ने किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के डायरेक्टर अखिलेश वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्या मीनू बत्रा ने सभी संसाधन व्यक्तियों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर एस.डी.बी. विद्यालय के लगभग सभी टी.जी.टी. एवं पी.जी.टी. अध्यापकों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व क्रिकेट में भारत का महाविस्फोट: न्यूजीलैंड को 96 रन से रौंदकर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा

Spread the loveअहमदाबाद। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड …

error: Content is protected !!