Breaking News

शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराए अधिकारी

Spread the love

शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराए अधिकारी
बदायूं 20 सितंबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को तहसील बिल्सी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कुल 33 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 02 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, शेष के गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए।
डीएम ने कहा कि आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण मा0 मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुने तथा उसका गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराए। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से निस्तारण का फीडबैक भी शिकायतकर्ता के मोबाइल पर कॉल करके लिया जाता है, इसलिए शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर चकरोड पर से अवैध कब्जा हटवाने, भूमि पर से अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाइश करवाने, बिजली के बिल सही कराने, बिजली का बिल उपलब्ध कराने, पेंशन व आवास की मांग सहित विभिन्न विभागों की कुल 33 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 02 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया तथा शेष के गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी बिल्सी प्रेमपाल सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वनबेहटा शिव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का छठा दिन, श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुना

Spread the loveबिल्सी | संवाददाता गोविंद देवल तहसील क्षेत्र के ग्राम वनबेहटा स्थित शिव मंदिर …

error: Content is protected !!