बदायूँ। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय ओरल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत एक शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय बदायूं में किया गया। जिसमे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रामेश्वर मिश्रा, डा0 सनोज मिश्रा नोडल अधिकारी द्वारा उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में 257 लोगो को मुख् स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया एवं उनको दांतों को साफ रखने के तरीके सिखाये गएं। साथ ही 153 मरीजों को जिनको किसी भी प्रकार की दाँतों में समस्या थी उनको उपचार और परामर्श दिया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि मुख् या मुँह की सफाई और रेग्युलर ब्रश किया चाहिए और सभी लोग दिन में दो बार ब्रश अवश्य करें। अपने घर वालों को और अपने बच्चों को भी नियमित दांत साफ़ करने की आदत बनाए और दो बार ब्रश करने की सलाह जरूर दें।
कार्यक्रम में डॉ0 संदीप सिंघल डेंटल सर्जन और डॉ0 अंजलि डेंटल सर्जन प्रेम बाबू साइकियाट्रिक नर्स और हरपाल सिंह डेंटल हाइजिनिस्ट एवं मोहम्मद मोहम्मद इलियास द्वारा प्रतिभाग कर सेवायें प्रदान की गयीं।
Check Also
रामलीला मंच पर विराट कवि सम्मेलन, हास्य के ठहाकों और वीर रस की हुंकार से गूंजा पंडाल
Spread the love डॉ. उर्मिलेश को समर्पित कवि सम्मेलन में देशभर के कवियों ने बांधा …
Budaun Amarprabhat