Breaking News

संविलित विद्यालय पपगांव में मीना का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया

Spread the love

बिसौली। संविलित विद्यालय पपगांव में मीना का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। मीना मंच के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा केक काटकर मीना का जन्मदिन मनाया। वही बालिका शिक्षा एवं सशक्तिकरण पर नाटक मंचन के माध्यम से बालिका शिक्षा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में कक्षा 8 की छात्रा रोशनी यादव मीना बनी, तथा मीना मंच की 15 सदस्य समिति में दीक्षा, प्रेमवती, अंशिका, शैरीन बी आदि छात्राओं ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सहयोग किया। इस दौरान इंचार्ज प्रधान अध्यापक मोहित कुमार, सहायक अध्यापक धर्मेंद्र कुमार, अजय शंखधार, शेर मोहम्मद सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस की प्रभावी पैरवी से NDPS एक्ट के अभियुक्त को सजा व अर्थदण्ड

Spread the loveबदायूँ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अपराधियों को त्वरित सजा …