Breaking News

एचपी इंटरनेशनल स्कूल बदायूँ में “जुनून” स्पोर्ट्स मीट का भव्य आयोजन, छात्रों ने दिखाया जीत का जज़्बा

Spread the love

एचपी इंटरनेशनल स्कूल बदायूँ में “जुनून” स्पोर्ट्स मीट का भव्य आयोजन, छात्रों ने दिखाया जीत का जज़्बा
बदायूँ। एचपी इंटरनेशनल स्कूल में आज स्पोर्ट्स मीट “जुनून” का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साह और ऊर्जा के साथ प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र परिषद द्वारा विद्यालय के प्रबंधक निदेशक शिवम पटेल और निदेशिका सेजल पटेल के स्वागत से हुई | स्पोर्ट्स मीट का शुभारम्भ दोनों ने मशाल प्रज्वलित कर किया, जिसके बाद पूरे मैदान में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
प्रतियोगिताओं की शुरुआत कक्षा-3 और कक्षा-4 की लेमन रेस और आइसक्रीम रेस से हुई, जिसने सभी का मन मोह लिया। इसके बाद क्रमशः 100 मीटर सैक रेस (कक्षा 5-6), 100 मीटर दौड़ (कक्षा 5-6), 200 मीटर दौड़ (कक्षा 7-8), 200 मीटर साइकिल रेस (कक्षा 7-8), 400 मीटर दौड़ (कक्षा 9-10) और 200 व 400 मीटर रिले रेस (कक्षा 9 से 12 तक) का आयोजन किया गया। हर प्रतियोगिता में छात्रों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ भाग लिया।
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक श्री शिवम पटेल ने बताया कि “स्पोर्ट्स सिर्फ जीतने का नाम नहीं, बल्कि अनुशासन, मेहनत और टीम वर्क की असली सीख देता है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र जुनून और जज़्बे के साथ खेलों में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं।”
विद्यालय की निदेशिका सेजल पटेल ने भी कहा कि “यह स्पोर्ट्स मीट बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास को बढ़ाने का एक शानदार माध्यम है। खेलों से उनमें नेतृत्व क्षमता और आत्मबल दोनों का विकास होता है। आज छात्रों का उत्साह देखकर हम बेहद प्रसन्न हैं।”
स्पोर्ट्स मीट “जुनून” के सफल आयोजन में खेल अध्यापक धर्मेन्द्र गंगवार, पवन और स्वाति विशेष योगदान रहा | कार्यक्रम के अंत में विजयी छात्रों को प्रबंधक निदेशक शिवम पटेल, निदेशिका सेजल पटेल, प्रधानाचार्य संदीप पांडे और उपप्रधानाचार्य पंकज गुप्ता ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

समाजवादी युवजन सभा बदायूँ की जिला कार्यकारिणी घोषित, नरोत्तम सिंह यादव बने जिलाध्यक्ष

Spread the loveबदायूँ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार, प्रदेश अध्यक्ष …