Breaking News

आर.के. इंटरनेशनल स्कूल में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

Spread the love

बिसौली। नगर के आर.के. इंटरनेशनल स्कूल में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विशेषज्ञ टीम ने विद्यार्थियों की आंखों की जांच की।
शनिवार को आयोजित शिविर का शुभारंभ डा. नितिन पाराशरी एवं विद्यालय के निदेशक देवरत्न वार्ष्णेय द्वारा किया गया। डा. नितिन पाराशरी ने कहा कि आंखों में कई तरह की बीमारियां फैल रही हैं। समय रहते जांच नहीं करवाई, तो छोटी सी बीमारी गंभीर बन सकती है। विद्यालय के निदेशक देवरत्न वार्ष्णेय ने कहा कि मोबाइल के ज्यादा दुरुपयोग से बच्चों की आंखों पर असर पड़ता है, जिससे अनेक बीमारियां उत्पन्न होती हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सचिन अग्रवाल, प्रशासक नीरज पाराशरी, प्रधानाचार्या पूर्वा रंजन, कोऑर्डिनेटर मंजेश कुमार, निधि गुप्ता, पूर्वी, अर्चना, आशा, ज्ञान प्रकाश, संजीव, प्रीति दीप, सुखदेव, प्रियंका, मनोज आदि अध्यापक मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाबा इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया 12वां स्थापना दिवस, सुंदरकांड से गूंजा परिसर

Spread the loveबिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को विद्यालय का 12वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास …