Breaking News

वृक्ष स्वयं धूप में रहकर हम सबको देते हैं छाया-प्रशांत जैन

Spread the love

वृक्ष स्वयं धूप में रहकर हम सबको देते हैं छाया-प्रशांत जैन

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में पौधारोपण-

बिल्सी। बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में आज अरिहंत वृक्षारोपण समिति के तत्वावधान में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ संस्थापक प्रशांत जैन,डॉ नीरज अग्निहोत्री व डायरेक्ट विश्व प्रताप सिंह ने पौधे लगाए उन्होंने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन में उतने ही जरुरी है जितनी जीवन को जीने के लिए सांसे जरुरी हैै। वृक्ष ही हमारे लिए शुध्द वायु उपलब्ध कराने का अपनी अहम भूमिका निभाते है, वृक्ष स्वयं धूप में रहकर हम सबको छाया प्रदान करने का काम भी कार्य निरंतर करते हैं उन्होंने छात्रों से यह वचन लिया कि वह यथासंभव अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का प्रयत्न करेंगे और उनकी नियमित देखभाल करेंगे। विद्यालय डायरेक्टर वीपी सिंह ने छात्रों को बताया कि वृक्षों का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है वृक्ष रहेंगे तो हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। इस मौके पर विद्यालय एमडी राहुल कुमार सिंह, प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार सिंह, ट्री मैन प्रशान्त जैन,डॉ नीरज अग्निहोत्री,अमन वार्ष्णेय, वंश गिरीमोहित शर्मा, पीयूष वार्ष्णेय, एकेडमिक हेड सीके शर्मा, हर्षित, पूनम चौहान, मोहिनी सिंह, विदित राघव, केशव शर्मा, विनय राघव आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!