Breaking News

मंदिरों में भक्तों ने की मां महागौरी की पूजा-अर्चना

Spread the love

मंदिरों में भक्तों ने की मां महागौरी की पूजा-अर्चना

बिल्सी। मंगलवार को नगर के हनुमानगढ़ी मंदिर समेत सभी मंदिरों में मां दुर्गा के अष्टम स्वरूप महागौरी की भक्तों ने आराधना की। मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ रही। नगर के हनुमानगढ़ी देवी मंदिर सबसे अधिक भक्त पहुंचे। यहां पर भक्तों ने मनोकामना पूर्ण होने की कामना की। नवरात्र के आठवें दिन महागौरी की पूजा अर्चना की जाती है। बताते हैं कि पूर्ण मन और श्रद्धा से महागौरी की पूर्जा अर्चना करने से भक्तों की मनोकामना पूर्ण हो जाती है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स को यूपी सरकार देगी 7.50 लाख की मदद

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ से संबद्ध लीगल …