Breaking News

लापरवाही से बाइक चलाने से युवक घायल, पीड़िता ने लिखाई रिपोर्ट

Spread the love

लापरवाही से बाइक चलाने से युवक घायल, पीड़िता ने लिखाई रिपोर्ट

बिल्सी। बीस दिन पहले बिजनौर-बदायूं हाइवे पर स्थित स्वराज्य ट्रैक्टर एजेंसी के सामने बाइक और अज्ञात चार पाहिया वाहन में भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक से सवार एक युवक घायल हो गया। जिसमें मंगलवार को घायल युवक की पत्नी ने बाइक सवार दो लोगों के खिलाफ लापरवाही और तेज रफ्तार से बाइक चलाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव गढ़ौली निवासी अनीता पत्नी विमल निवासी कोतवाली पुलिस बताया कि दिनांक 11 सिंतबर 2025 की सुबह उनके पति मजदूरी करने के लिए तैयार हो रहे थे। तभी गांव के ही राजेश पुत्र मनोज व विनीत पुत्र जयप्रकाश अपनी मोटर साईकिल लेकर घर पर आये उनके पति विमल को बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए। विनीत बाइक को तेजी व लापरवाही से चलाने लगा। पीछे बैठा राजेश भी उसका साथ दे रहा था। जैसे ही बाइक हाइवे पर बिल्सी के निकट स्थित स्वराज ट्रैक्टर एजेन्सी के पास पहुंचे तो विनीत ने तेजी व लापरवाही से अपनी बाइक सामने से आ रहे चार पहिया वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनके पति गंभीर रुप से घायल हो गया। जिनका उपचार आज भी बदायूं के एक निजी अस्पताल चल रहा है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की ओर से पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली, 1 जून 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर …

error: Content is protected !!