लखनऊ। कोलकाता के आरजी कर प्रतिष्ठित सरकारी कॉलेज में एक महिला डॉक्टर की रेप के बाद निर्मम हत्या कर दी जाती है। खास बात यह है कि महिला डॉक्टर नाइट शिफ्ट में ड्यूटी कर रात में सेमिनार हॉल में रेस्ट करने गई और सुबह उसकी अर्धनग्न लाश मिली।
कहते हैं डॉक्टर भगवान का रूप होता है और उसी डॉक्टर के साथ इतना घृणित अपराध किसी भी समाज में स्वीकार्य नहीं है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस जघन्य की घोर निंदा करती है एवं अपराधियों के लिए सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग करती है।
मृत डॉक्टर की आत्मा की शांति के लिए तथा दोषियों के प्रति अपना विरोध जाहिर करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष डॉ0 रिचा कौशिक एवं महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ममता चौधरी के संयुक्त नेतृत्व में आज राजधानी लखनऊ के शहीद स्मारक पर चिकित्सकों एवं महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया।
कैंडल मार्च में चिकित्सा प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ0 जियाराम वर्मा, महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष सुशीला शर्मा, अनामिका यादव, शहाना सिद्दीकी, महताब जायसी, डॉ इकरा, डॉ शुभा, डॉ भास्कर, सिद्धी l, डॉ वंदना, शीला मिश्रा] तनवीर फातिमा, रूबीना रईस सहित उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस तथा चिकित्सा प्रकोष्ठ की महिलाएं शामिल रहीं।
Check Also
टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन
Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …
Budaun Amarprabhat