लखनऊ। फार्मेसी जगत में तकनीकी शिक्षा, सामयिक उच्चीकरण के प्रचार प्रसार सहित विशिष्ट उपलब्धियों हेतु डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय के चीफ फार्मेसिस्ट सुनील यादव को एलोपैथिक फार्मासिस्ट एसोसिएशन,उत्तर प्रदेश संस्था के द्वारा “फार्मेसी अनमोल रतन सम्मान-2024” से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या के डा लोहिया कॉलेज ऑफ फार्मेसी,अयोध्या में रखा गया।
यादव को यह सम्मान “हॉस्पिटल फार्मासिस्ट प्रैक्टिकल ट्रेनिंग मॉड्यूल” बनने व इस विषय पर किताब लिखने के लिए दिया गया है। इसी ट्रेनिंग मॉड्यूल से यूपी के राजकीय फार्मासिस्ट को जिलेवार व बैचवार क्रमश: पांच दिवसीय प्रशिक्षण लखनऊ में कराया जा रहा हैं । जिसे राजकीय फार्मासिस्ट अपने कार्य स्थलो पर आधुनिक फार्मेसी पद्धतियों से एक बेहतर चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाए दे सकेंगे।
डा सुनील यादव के पास फार्मेसी संवर्ग को उन्नत दिशा देने के लिए एक लम्बा प्रशासनिक व शासकीय व व्यवहारिक कार्यात्मक अनुभव है और वह डा श्याम प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय,लखनऊ में मुख्य फार्मेसी अधिकारी के पद पर तैनात हैं तथा पूर्व मे वह यूपी फार्मेसी परिषद के चेयरमैन के रूप में सफल कार्यभार संभाल चुके है।
यादव ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए इसे टीम वर्क बताया और फार्मेसिस्ट फेडरेशन की वैज्ञानिक समिति को ये सम्मान समर्पित किया। सम्मान मिलने पर अनेक वरिष्ठ अधिकारियों, फार्मेसिस्टो ने खुशी जाहिर की।
Check Also
महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट
Spread the loveवजीरगंज क्षेत्र में महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न …
Budaun Amarprabhat