बदायूं कल अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, जनपद -बदायूं की एक बैठक तहसील -बिसौली, ब्लाक वजीरगंज के ग्राम गोठा और दूसरी ग्राम नदवारी में हुई। बैठक में सर्व प्रथम भगवान परशुराम व अन्य सभी देवी-देवताओं का पूजन अर्चन किया गया।तद् उपरांत परिषद के साथ संकल्पों का वाचन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष राम अवतार मिश्रा ने की । बरेली मंडल सचिव श्री कैलाश चन्द्र मिश्र ने बैठक का संचालन किया । बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के बारे में विचार विमर्श किया गया। बैठक में जन सामान्य मंच के बारे में भी विशेष चर्चा की गई।
बैठक में बोलते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष राम अवतार मिश्रा ने कहा कि वर्तमान सरकार का नारा है कि सबका साथ,सबका विकास । हम सब ब्राह्मणों ने भारतीय जनता पार्टी का साथ दिया था और सरकार बनी लेकिन सरकार हम ब्राह्मणों के विकास के लिए समान प्रयास नहीं कर रही है। ब्राह्मण अत्यंत दयनीय स्थिति में हैं । ब्राह्मणों का समान विकास तभी सम्भव है जब होने जा रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में स्थान सुरक्षित किये जायें और ब्राह्मणों की सुरक्षा की जाये और होने वाले अत्याचारों को प्राथमिकता के तौर रोकने का प्रयास करें। हम सब सरकार से यही अपेक्षा रखते हैं। हमें आशा है सरकार हमारी तरफ भी ध्यान देगी।हम सब संगठित रहें जो संगठित रहते हैं समाज और सरकार उन्हीं का भला करती है।
बैठक में ग्राम अध्यक्ष गोठा श्री रमेश उपाध्याय और ग्राम अध्यक्ष नदवारी श्री रिंकू उपाध्याय, ध्रुव शर्मा,किशनवीर शर्मा,बन्टू शर्मा,प्रशान्त शर्मा,पवन शर्मा, अशोक शर्मा, पप्पू शर्मा, राम वीर शर्मा, रमेश शर्मा,अनुज शर्मा, जगपाल शर्मा, उमाशंकर शर्मा, शिव कुमार शर्मा, ग्राम नदवारी के सर्व श्री अभिषेक पाठक, नत्थू लाल शर्मा, गिरीशचंद्र शर्मा,किशन उपाध्याय, सुरेश पाठक, वीरेन्द्र उपाध्याय, रोहित उपाध्याय, शेखर उपाध्याय,कमल उपाध्याय,नीरेश पाठक, पाठक महीपाल पाठक, दिनेश पाठक व उमेश पाठक आदि ने भी समाज को संगठित रहने का आवाहन किया तथा सरकार से ब्राह्मणों की दयनीय दशा को सुधारने पर ध्यान देने की आवश्यकता बताई और समाज को संगठित रहने और एक दूसरे का सहयोग करने की भी जरूरत बताई।
राम अवतार मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश।
एवं कैलाश चन्द्र मिश्र, मंडल सचिव, बरेली मंडल ।
Budaun Amarprabhat