Breaking News

बदायूं की उझानी पुलिस ने सरकारी कम्पोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Spread the love

बदायूं की उझानी पुलिस ने सरकारी कम्पोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बदायूं के थाना उझानी कस्बा उझानी के कश्यप पुलिया के आगे सरकारी कम्पोजिट अंग्रेज शराब की दुकान में 27 सितंबर की रात चोरों ने नकब लगाकर नकदी समेत शराब की पेटियां चोरी कर फरार हो गए । तभी से पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई । एसआई विनय कुमार, हेड कांस्टेबल अजय कुमार, कांस्टेबल उमेश कुमार, कांo मोहित कुमार, कांo प्रीतोष कुमार ने अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान संतोष कुमारी श्रवण कुमार सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल से चोरी करने वाले टिंकू उर्फ भूपतिया पुत्र सुखवासी, श्रीपाल पुत्र नंदराम निवासी नझियाई थाना उझानी बदायूं को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के कब्जे से एक अदद अंग्रेजी शराब की पेटी व 6 हजार 150 रुपए बरामद किये हैं। पुलिस ने शनिवार दो बजे के आसपास कानूनी कार्रवाई कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Spread the loveमाय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की पहल बदायूं: …

error: Content is protected !!