Breaking News

संजय विद्या मंदिर के युवराज चौहान करेंगे जिले का नेतृत्व — “इंस्पायर अवार्ड” राज्य स्तर पर करेंगे मॉडल प्रस्तुत

Spread the love

संवाद दाता….काजल मिश्र
संजय विद्या मंदिर के युवराज चौहान करेंगे जिले का नेतृत्व — “इंस्पायर अवार्ड” राज्य स्तर पर करेंगे मॉडल प्रस्तुत

“इंस्पायर-अवार्ड मानक योजना” के अंतर्गत जनपद शाहजहांपुर से संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र युवराज चौहान का मॉडल “रिवर क्लीनिंग बोट सिस्टम” जिले से चयनित हुआ है। अब युवराज आगामी 13 अक्टूबर 2025 को लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में जनपद शाहजहांपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस आयोजन में पूरे प्रदेश से चयनित छात्र अपने विज्ञान मॉडल प्रस्तुत करेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य सौरभ वार्ष्णेय ने युवराज को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा — “यह हमारे विद्यालय और जिले दोनों के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। युवराज का चयन न केवल उसकी मेहनत का परिणाम है, बल्कि शाहजहांपुर की प्रतिभा की पहचान भी है।” भौतिक विज्ञान प्रवक्ता एवं युवराज के मार्गदर्शक प्रणव मिश्र ने बताया — “युवराज का मॉडल नदियों की सफाई के लिए एक स्वचालित बोट प्रणाली पर आधारित है, जो जल प्रदूषण को रोकने में सहायक सिद्ध हो सकता है।” विद्यालय प्रबंधसमिति एवं समस्त आचार्यों ने युवराज चौहान को शुभकामनाएं दीं और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ब्लॉक उझानी/कादरचौक में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन।*

Spread the love* *बदायूँ 07 सितम्बर 2026* *प्रीति चौहान जे0एस0 हव फॉर इम्पावरमेन्ट ऑफ वूमेन* …