Breaking News
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 46;

बी.आई.एम.टी. कालेज बदायूँ में एक्टीविटी डे पर ‘‘दिवाली क्रिएटिविटी काॅम्पीटीशन’’ का आयोजन

Spread the love

*बी.आई.एम.टी. कालेज बदायूँ में एक्टीविटी डे पर ‘‘दिवाली क्रिएटिविटी काॅम्पीटीशन’’ का आयोजन हुआ, विभिन्न प्रतियोगिताएॅ हुयी।*
बदायूँ । *आज दिनांक 11-10-2025 दिन शनिवार को बी.आई.एम.टी. कालेज बदायूँ* में एक्टीविटी डे पर ‘ *‘दिवाली क्रिएटिविटी काॅम्पीटीशन ’’* का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएॅ जैसे – ‘‘ *कण्डील मेकिंग, कैंडिल डेकोरेशन, दिवाली थाली मेकिंग, दिया डेकोरेशन* आदि आयोजित की गयी। इन प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के सभी संकाय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। *कण्डील मेकिंग व कैंडिल डेकोरेशन में* ऋषिका साहू, दीप्ती साहू बी.एस.सी. गृहविज्ञान प्रथम सेमेस्टर ने प्रतिभाग किया, और सुन्दर कण्डील तैयार किये। *दिवाली थाली मेकिंग में* उन्नति साहू बी.एस.सी. गृहविज्ञान प्रथम सेमेस्टर ने दिवाली की बहुत सुन्दर थाली सजायी जिसे सभी ने सराहा। *दिया डेकोरेशन में* सुहानी, राखी, भावना व सपना बी.एस.सी. बायो वर्ग प्रथम सेमेस्टर, वैश्नवी बी.बी.ए. प्रथम सेमेस्टर, नीलू सागर , विशाखा व रश्मी पाल बी.एस.सी. गृहविज्ञान प्रथम सेमेस्टर, कुशाग्रा बी.एस.सी. गृहविज्ञान तृतीय सेमेस्टर व अनमोल गुप्ता बी.काॅम. रेगुलर प्रथम सेमेस्टर ने अपनी कलात्मकता व रचनात्मकता का परिचय देते हुए अति सुन्दर दिये सजाये। इन सभी प्रतियोगिताओं में विधार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था।
महाविद्यालय डीन अरविन्द कुमार गुप्ता ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएॅ विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कलात्मकता, सृजनात्मकता, धैर्य तथा एकाग्रता का विकास करती हंै। जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए अति आवश्यक हैं। हम महाविद्यालय में शिक्षा के अतिरिक्त इस प्रकार की गतिविधियाॅ कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय चीफ प्राॅक्टर सौरभ सक्सेना तथा समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
इस आयोजन का सफल संचालन प्रो0 नीतू सिंह, सूर्याश रस्तागी, रीतिका पंत व मनोज कुमार द्वारा किया गया। महविद्यालय स्टाफ का सहायोग भी सराहनीय रहा। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने इस अयोजन को सफल बनाया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गन्ना आपूर्ति नहीं हुई तो 6 मार्च से बंद हो जाएगी शेखूपुर चीनी मिल

Spread the loveबदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)। किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड शेखूपुर के प्रधान प्रबंधक …

error: Content is protected !!