Breaking News

तीन दिवसीय हिन्दुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड शिविर का किया गया समापन

Spread the love

जनपद बदायूं के गांव शाहशहावर में स्थित “ए एस एम डी स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय हिन्दुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड शिविर का किया गया समापन।
विदित हो कि “हिन्दुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स ऐसोसिएशन बदायूं उत्तर प्रदेश” के द्वारा “ए एस एम डी स्कूल शाहशहावर” में बच्चों को स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर लगाया गया, जिसमें लड़के लड़कियां जो ने प्रतिभाग किया था। शिविर के प्रथम दिन ट्रेनर व सहायक राज्य प्रशिक्षक जमुना प्रसाद ने बच्चों को स्काउट गाइड प्रार्थना, ध्वज गीत, नियमित प्रतिज्ञाएं व स्काउटिंग के इतिहास के वारे में जानकारी दी। असिस्टेंट ट्रेनर अनमोल कुमार ने बच्चों को शारीरिक कार्य के अंतर्गत मार्च पास्ट, ड्रिल, सैल्यूट लगाना व तालियों का अभ्यास कराया। शिविर के दूसरे दिन बच्चों ने खोज के चिन्हों का उनके जीवन में उपयोग,गांठ विद्या व टेंट बनाने की कला को सीखा। अंतिम दिन स्काउट गाइड के बच्चों के द्वारा कम से कम संसाधनों में आपातकाल स्थिति में रेस्क्यू करने व टेंट बनाने की कला को सीखा।
कार्यक्रम के समान दिवस के अवसर पर आकर्षण का मुख्य केंद्र कलर पार्टी रही जिसकी तैयारी सहायक जिला प्रशिक्षक बृजेश कुमार ने की।कलर पार्टी के द्वारा मुख्य अतिथि जी को रिसीव किया गया मुख्य अतिथि के रूप में वर्तमान जिला पंचायत सदस्य…. गजेन्द्र यादव जी मोजूद रहे। विद्यालय प्रबंधक महोदय जी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।मुख्य अतिथि व पांच सदस्यीय निरीक्षण मण्डल के द्वारा निरीक्षण किया गया।
टोलियों में मां पार्वती ने प्रथम, भगतसिंह टोली ने द्वितीय, राधा रानी टोली तृतीय व रानी लक्ष्मीबाई टोली ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि महोदय जी ने बच्चों को मेडल्स पहनाकर उनका स्वागत किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना के लिए आशीर्वाद दिया। अतिथि जी ने बच्चों को हमेशा सत्य के रास्ते पर निस्वार्थ भाव से अपनी संस्कृति को बचाने के लिए देस सेवा के लिए प्रेरित मेंकिया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रवन्धक महोदय.. तेजभान सिंह…प्रधानाचार्य जी…गौरव सिंह..व बाबूराम सिंह व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!