Breaking News

अब बिल्सी में हाइवे किनारे लगेगा आतिशबाजी बाजार

Spread the love

अब बिल्सी में हाइवे किनारे लगेगा आतिशबाजी बाजार

बिल्सी। दीपावली पर्व पर लगने वाला स्थाई आतिशबाज़ी बाजार अब नाई पिंडरी रोड नहीं लगेगा। जिसको लेकर बुधवार को एसडीएम प्रेमपाल सिंह और सीओ संजीव कुमार ने कछला-शाहबाद हाइवे पर स्थित गोपी मिश्रा के खाली पड़े खेत में लगाने को लेकर स्थल का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि के बावत इस वर्ष आतिशबाज़ी बाजार को घनी आबादी से दूर हाइवे किनारे एक खेत में लगाने का निर्णय लिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना न होने पाए। एसडीएम ने यह भी बताया आतिशबाजी दुकान लगाने वाले लोगों को मानकों को पूरा करना होगा। किसी प्रकार का मानक कम होने पर उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। इस मौके पर लेखपाल सूरज भारती, सभासद प्रखर माहेश्वरी, दीपक चौहान, प्रमोद तोमर आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।

Spread the loveबिसौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी …

error: Content is protected !!