Breaking News

कृषि इंटर कॉलेज अलीगंज चौकी मुजरिया में आयोजित श्री रामलीला महोत्सव का समापन

Spread the love

कृषि इंटर कॉलेज अलीगंज चौकी मुजरिया में आयोजित श्री रामलीला महोत्सव का समापन केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा एवं क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का राजतिलक करके किया इससे पूर्व दिन में रावण का पुतला दहन करके रावण वध किया गया मेले में हजारों की तादाद में भीड़ आई पुलिस प्रशासन का बंदोबस्त अच्छा रहा जिससे कोई घटना नहीं घटी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौजूद रही देर रात्रि में राजतिलक के बाद सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से आए संस्कृत दल नव ज्योति नाटक कला ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया इस अवसर पर वर्मा जी ने कहा कि मैं जब छोटा था तो गांव पड़ोस में होने के कारण यहां पर रामलीला देखने आता था मेरी संवेदनाएं इस रामलीला से जुड़ी हुई है हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान के राम के आदर्शों से सीख लेनी चाहिए यदि हम रामायण के पात्रों से थोड़ी सी भी सीख ले लें तो आपस में वेमनषता और नहीं बढ़ेगी एवं भाईचारा के होने में सहायता मिलेगी उन्होंने मोदी सरकार और योगी सरकार की कल्याणकारी नीतियों को भी बताया उज्ज्वला योजना गरीब अन्य योजना प्रधानमंत्री आवास योजना एवं बदायूं जनपद में बन रहे हाईवे और सड़कों का भी उन्होंने नाम लेकर बताया कि सरकार विकास के लिए संकल्पित है संचालन मेला संयोजक विजय पाल सिंह सोलंकी ने किया कॉलेज प्रबंधक सतपाल सोलंकी ने सभी का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर शिवकुमार शर्मा दीपक सोलंकी रंजीत सोलंकी ओम प्रकाश जवर सिंह यादव योगेंद्र यादव धनपाल प्रधान युवराज सिंह अन्सीव सक्सेना विनोद यादव अजय शर्मा विपिन मिश्रा प्रधान हाकिम सिंह यादव पप्पू शाक्य प्रधान आशीष सोलंकी चंद्रपाल राजेंद्र वर्मा आज उपस्थित है


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Spread the loveसास और बच्ची गंभीर घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा संवाददाता : …

error: Content is protected !!