Breaking News

विद्युत वितरण खंड तृतीय के टाउन क्षेत्र में गुरुवार की शाम को एक प्राइवेट लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया

Spread the love

बिसौली। नगर के विद्युत वितरण खंड तृतीय के टाउन क्षेत्र में गुरुवार की शाम को एक प्राइवेट लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति की बिजली खराब होने की शिकायत पर लाइनमैन राजू मिश्रा ट्रांसफार्मर पर बिजली ठीक करने पहुँचा था। इसी दौरान किसी ने बिजली घर से अचानक सप्लाई चालू कर दी, जिससे वह तेज करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। घायल लाइनमैन को तुरंत नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शरद पूर्णिमा का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया

Spread the loveबिसौली। नगर में शरद पूर्णिमा का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और पारंपरिक उल्लास …