Breaking News

बच्चों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया

Spread the love

बिसौली। कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर में माह सितंबर 2025 में शत प्रतिशत उपस्थित रहे 168 छात्र-छात्राओं को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसौली के प्रधानाचार्य संजीव कुमार यादव, रविकांत पांडे एवं संदीप वार्ष्णेय द्वारा बच्चों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।अपने उद्बोधन में प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने कहा कि बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए किया गया यह नवाचार सभी के लिए अनुकरणीय है। रविकांत पांडे ने बच्चों के शैक्षिक स्तर व विद्यालय की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुंवरसेन, चित्रा, हेमलता, अंजुम बुशरा आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन

Spread the loveबदायूं। जवाहर नवोदय विद्यालय, सीकरी बदायूं में सत्र 2027-28 की कक्षा 6 में …

error: Content is protected !!