आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर-प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी , बदायूँ के आदेश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II सी०एल० यादव व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर०पी० सिंह के निर्देशन / नेतृत्व में आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों की उपलब्धता हेतु जनपद बदायूँ में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाये जाने वाले अभियान के क्रम में आज दिनांक 16. 10.2025 को जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से विशेष अभियान के दौरान विभिन्न खाद्य परिसरों से कुल 06 खाद्य पदार्थो के नमूनों को वास्ते जाँच हेतु संग्रहित किए गए। लालपुल चौराहा पर एफ०एस० डब्लू० द्वारा 13 खाद्य पदार्थों के नमूने मौके पर ही चेक किये गये। आमजनमानस को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।
एक्सेक केक पहुंचे अलैहिस्सलाम का विवरण निम्नवत् हैः-
1-
रसूलपुर बदायूँ स्थित बोलेरों पिकअप वाहन से शिवकुमार से पनीर का एक नमूना तथा शेष लगभग 960 कि०ग्रा० दूषित पनीर (अनुमानित मूल्य 1,54,000/-) को मौके पर नियमानुसार नष्ट कराया गया।
2-बराही दातागंज स्थित उदयवीर से खोया एक नमूना संग्रहित किया गया। शेष लगभग 51 कि०ग्रा० दूषित खोया (अनुमानित मूल्य 15,810/-) को नियमानुसार नष्ट कराया गया।
3-नाधा सहसवान स्थित गुप्ता मिष्ठान भण्डार से एक पेड़ा का नमूना लेकर लगभग 30 कि०ग्रा० दूषित पेड़ा (अनुमानित मूल्य 7500/-) को मौके पर नियमानुसार नष्ट कराया गया। साफ-सफाई के सम्बन्ध में सुधार नोटिस जारी की जा रही है।
4-अकबराबाद चौराहा सहसवान स्थित विरेश मिष्ठान भण्डार से एक बर्फी का नमूना संग्रहित किया गया।
5-
6
अकबराबाद चौराहा सहसवान स्थित बंगाली भाई-भाई मिष्ठान भण्डार से एक पेड़ा का नमूना सग्रहित किया गया।
सैफुल्लाहगंज सहसवान स्थित राजन सिंह के प्रतिष्ठान से एक राफेद रसगुल्ला का नमूना संग्रहित कर 80 कि०ग्रा० संदूषित सफेद रसगुल्ला (अनुमानित मूल्य 12,000/-) को मौके पर नियमानुसार नष्ट कराया गया।
उक्त संग्रहित किए गए कुल 06 नमूनों को वास्ते जाँच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य पदार्थों को ढककर रखने, दुकानों में साफ-सफाई रखने, शुद्ध एवं गुणवत्ता पूर्वक खाद्य पदार्थों को बेंचने, बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार नही संचालित करने के कड़े निर्देश दिए गए। मौके पर उपस्थित आम जनमानस को अपमिश्रण से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया।
टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II सी०एल० यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर०पी० सिंह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण भगवत सिंह, खुशीराम, राजेन्द्र नाथ मिश्रा, माता शंकर बिन्द, करन सिंह, प्रमोद कुमार एवं श्रीमती सीमा यादव मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat