Breaking News

बेहटा गुंसाई में राम का हुआ राज्यभिषेक, रामलीला हुई संपन्न

Spread the love

बेहटा गुंसाई में राम का हुआ राज्यभिषेक, रामलीला हुई संपन्न

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई रायसती रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला के मंच पर बुधवार की रात लंकापति रावण पर विजय प्राप्त कर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता माता के साथ अयोध्या वापस लौटने पर अयोध्या नगरी को भव्य रुप से सजाया गया। साथ ही यहां के लोगों ने ने पुष्प वर्षा और आरती उतार कर भगवान राम का स्वागत किया। यहां राम और भरत के मिलन को देख श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गई। बाद में रामलीला मंच पर भगवान राम का धूमधाम से राज्यभिषेक किया गया। इसके साथ ही दस दिनों से चल रही रामलीला मंचन का समापन हो गया। इस मौके पर अध्यक्ष कांतीदेवी, योगेश पुरी, नवल पुरी, विनोद पुरी, मनोहर पुरी, कन्हैया वार्ष्णेय, सोनू पुरी, बिन्नू पुरी, सुमित गुप्ता, मुरारीलाल शाक्य, रामसेवक मौर्य, मूलचंद पाली, छोटेलाल कश्यप आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूँ में भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल कल बंद

Spread the loveबदायूँ में भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल …