Breaking News

महिलाओं पर कसी फब्तियां, दो पर हुई रिपोर्ट

Spread the love

महिलाओं पर कसी फब्तियां, दो पर हुई रिपोर्ट

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या छह में रामलीला मैदान पर लगे रामलीला मेले में आती-जाती महिलाओं पर फब्तियां कसना दो युवकों भारी पड गई। कोतवाली पुलिस दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। महिला एसआई रचना देशवाल ने बताया कि बुधवार को वह पुलिस फोर्स के साथ शान्ति व्यवस्था, मिशन शक्ति एवं एंटीरोमियो चैकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि दो युवक रामलीला मैदान में लगे मेले में आने-जाने वाली महिलाओं पर फब्तियां कस रहे है। जिसके बाद पुलिस ने मेले में सोफ्टी की दुकान से दो युवकों को हिरासत में लिया। जो महिलाओं पर फब्तियां कस कर उन्हे छेड़ रहे थे। पूछताछ में एक ने अपना अनवर और दूसरे शरीफ निवासी मोहल्ला संख्या तीन बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!