Breaking News

कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन से भरपूर आहार ले गर्भवती महिलाएं

Spread the love

कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन से भरपूर आहार ले गर्भवती महिलाएं

बिल्सी। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र की करीब 35 गर्भवती महिलाओं का टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ जयश्री शर्मा ने महिलाओं को सलाह देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए हर माह में चार शिविरों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि कोशिश करें कि जब भी संभव हो आप स्वस्थ, संतुलित आहार ही खाएं। रोजाना कम से कम पांच हिस्से फल और सब्जियां स्टार्चयुक्त भोजन जैसे चावल, रोटी, ब्रेड और पास्ता आदि का शामिल करें। रोजाना प्रोटीन के लिए कम वसा वाला मांस, अंडे, बीन्स जैसे राजमा, लोबिया, मूंग और साबुत मूंग, मेवे, सोया और दाल-दलहन आदि ले सकती है। शाकाहारियों के लिए प्रोटीन के बेहतरीन स्त्रोत दूध दही, चीज़, छाछ व पनीर आदि का सेवन करना चाहिए। इस मौके पर शशिवाला, सुमन शर्मा आदि मौजूद रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जिले के कालीन उद्योग को नई पहचान दिलाने की कवायद, विधायक को सौंपा गया ज्ञापन

Spread the loveनिर्यात प्रोत्साहन (एक्सपोर्ट प्रमोशन) की मांग संस्था ने कहा भदोही व मिर्जापुर की …

error: Content is protected !!