Breaking News

चैंपियन कुश्ती में चंदौसी के नामचीन पहलवान इरशाद ने ट्रॉफी जीती

Spread the love

चैंपियन कुश्ती में चंदौसी के नामचीन पहलवान इरशाद ने ट्रॉफी जीती
आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय जनता रामलीला मेला कमेटी की ओर से कुश्ती व दंगल का आयोजन किया गया जिसमें चैंपियन कुश्ती में अंतर्जनपदीय जिला सोनीपत के पहलवान अंकित व संभल जिले के कस्बा चंदौसी के नामचीन पहलवान इरशाद ने दो दो हाथ आजमाए ।
इस चैंपियन कुश्ती में चंदौसी के नामचीन पहलवान इरशाद ने सोनीपत जिले के पहलवान अंकित को जबरदस्त पटखनी देकर चैंपियन कुश्ती में ट्रॉफी जीती ।
इस कुश्ती आयोजन में मुरादाबाद , एटा , आगरा , रामपुर तथा क्षेत्रीय युवा पहलवानों ने कुश्ती अखाड़े में अपना दम खम दिखाया ।
इस कुश्ती कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदुस्तान समाचार पत्र के स्थानीय संवाद दाता राजेश दीक्षित ने की ।
इस अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष सत्यपाल मौर्य , सोमेंद्र यादव , अमर पाल यादव , अरविंद यादव , इंद्रेश गुप्ता ,शिवम राठौर , महेंद्र यादव , गिरीश यादव , धर्मवीर यादव , रवेंद्र यादव , डॉक्टर बीरेंद्र मौर्य , अनिल कुमार पाठक , अतर सिंह यादव आदि सक्रिय रहे ।
कुश्ती दंगल कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी के निर्देशन में हेड कांस्टेबल प्यारे खां , आकाश ढाका , अंशुल कुमार आदि मौजूद रहे ।
आसफपुर से प्रेस रिपोर्टर दानवीर सिंह 👏👏


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षा और संस्कारों का संगम: 59 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास कॉलेज

Spread the love ‘सत्यम शिवम् सुन्दरम्’ के आदर्श वाक्य को मानकर हर वर्ष 5500 से …

error: Content is protected !!