एसकेबी इंटर कॉलेज में रियोनाई में दीपावली के उपलक्ष्य में हुआ रंगोली प्रतियोगिता व दिया मेकिंग का आयोजन
उघैती। थाना क्षेत्र के गांव रियोनाई स्थित श्री कालसेन बाबा इंटर कॉलेज में दिवाली पर्व के उपलक्ष्य में दिया मेकिंग और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।यह प्रतियोगिता कॉलेज की अध्यापिकाओं अंबिका चौहान और सोनम की देखरेख में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के चेयरमैन महेश चंद्र सक्सेना ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। छात्रों ने बेहद सुंदर दिए और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।प्रतियोगिता के निर्णायक पत्रकार रिंकू भारद्वाज रहे। रिंकू भारद्वाज और कॉलेज के डायरेक्टर शेखर सक्सेना ने छात्रों द्वारा बनाए गए दिए प्रज्वलित कर उनका उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर कॉलेज चेयरमैन महेश चंद्र सक्सेना, डायरेक्टर शेखर सक्सेना, एमडी आशीष सक्सेना, प्रधानाचार्या शिल्पी सक्सेना, ओमकिशन शर्मा, जेपी सिंह, दिनेश माथुर,अंबिका, पउमेश गुप्ता, चेतन वार्ष्णेय, गौरव श्रीवास्तव, पूजा, अंशिका राठौर, अंजली राठौर, सदफ, सिद्धार्थ, कमल, अनवी सक्सेना, सारांश सक्सेना सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
Budaun Amarprabhat