Breaking News

मिशन शक्ति के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स ने लिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण*

Spread the love

*मिशन शक्ति के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स ने लिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण*

आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एनसीसी की छात्रा कैडेट्स ने आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त किया। सभी छात्रा कैडेट्स ने संकल्प लिया कि नारी सशक्तिकरण, नारी की सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान की दृष्टि से आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त कर अन्य छात्राओं को प्रशिक्षित करेंगे। इससे न केवल कैडेट्स को अपने अधिकारों की रक्षा करने में मदद मिलेगी, बल्कि वे समाज में भी एक सकारात्मक परिवर्तन लाने में योगदान कर सकेंगे।
प्राचार्य डॉ अनिल कुमार ने सभी का उत्साहवर्धन किया और कहा कि आत्मरक्षा के प्रशिक्षण से कैडेट्स में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे अपने आप पर भरोसा करने में सक्षम होंगे।
डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि आत्मरक्षा के प्रशिक्षण से छात्रा कैडेट्स अपनी सुरक्षा और आसपास के खतरों से निपटने में सक्षम होंगी।
उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा के प्रशिक्षण से समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन आएगा और लोग अपने आसपास की नारी समाज को सुरक्षित और सशक्त बनाने में योगदान करेंगे।
इस अवसर पर अनन्या मिश्रा, आराध्या मिश्रा, रूबी, विधि तोमर, सिया तोमर ,जूही, मनु सिंह, मनु भारती,काजल, आशी राणा, अंजली, हिना आदि सक्रिय थे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।

Spread the loveबिसौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी …

error: Content is protected !!